एशिया, ताज़ा खबरें, पाकिस्तान

पाकिस्तान में मौसम का कहर, अचानक आई बाढ़; कई लोग नदी में बहने लगे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। अचानक पानी का सैलाब आने से लगभग 9 लोगों की जान गई है। वहीं चार अन्य लोग लापता हो गए हैं। सभी की तलाश की जा रही है। स्वात नदी के किनारे पिकनिक बना रहे पर्यटक अचानक आई बाढ़ में बह गए हैं। सभी की तलाश की जा रही है। अभी तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वात नदी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। बता दें कि पाकिस्तान में मौसम जुलाई से सितंबर तक चलता है। इस बार कम बारिश का अनुमान लगाया गया है।

बारहमासी नदी में आई अचानक बाढ़

पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि बारहमासी नदी में अचानक बाढ़ आने से स्वात घाटी में कई स्थानों पर जलस्तर काफी बढ़ गया। बचाव दल को अभी तक अलग-अलग स्थानों से कुल 9 शव मिल चुके हैं। केपी रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी का कहना है कि अब भी बाढ़ का कहर जारी है। प्रवक्ता के मुताबिक बाढ़ में कुल 16 लोग फंसे थे। तीन लोगों को बचा लिया गया है। अभी तक नौ शव मिल चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लगभग 120 कर्मचारियों की टीम राहत एवं बचाव अभियान में जुटी है। बता दें कि बारहमासी नदी हिंदू कुश पर्वत से निकलती है।

एक दिन पहले जारी किया गया था अलर्ट

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 26 जून से 28 जून तक भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया था। लोगों से नदी-नालों और और पहाड़ी स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 2022 में पाकिस्तान को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा था। लगभग 3 करोड़ लोगों को बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था। कुल 1700 लोगों की जान गई थी। वहीं बड़ी संख्या में फसलों, घरों, पशुओं, वाहनों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था।

24 घंटे में 19 की मौत

स्वात नदी के किनारे पिकनिक मनाने वाले सात लोगों की मौत की खबर है। कई अन्य लापता हैं। दरअसल, अचानक पानी आने से पर्यटकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह तेज बहाव में बहते चले गए। एक ही परिवार के 16 लोग बाढ़ में फंस गए। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल है। रेस्क्यू टीम के मुताबिक अब तक 7 लोगों को बचा लिया गया है और 7 शव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में बाढ़ से कुल 19 लोगों की जान गई है। पंजाब और सिंध प्रांत में 10 व खैबर पख्तूनख्वा में 9 मौतें हुई हैं।